भोपाल। अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठजन दिवस की पूर्व संध्या पर टैरेस 26 द्वारा वरिष्ठ नागरिक समिति कोटरा के 80 प्लस वरिष्ठजनों के सम्मान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डॉ. अंजली बैरागी ने वरिष्ठजनों का सम्मान किया। इस अवसर पर पार्षद बीनू मोनू सक्सेना, वरिष्ठ नागरिक समिति के अध्यक्ष डॉ. रमेश जोशी सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में 15 वरिष्ठजनों को शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। डॉ. अंजली बैरागी ने कहा कि जेन जी, जेन अल्फा और वरिष्ठजनों यानी पुरानी और नई पीढ़ी के बीच विचारों, मूल्यों, रहन-सहन और जीवन के उद्देश्यों को लेकर संवाद आवश्यक है। इसी उद्देश्य को लेकर सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया।
उन्होंने कहा कि वरिष्ठजनों की देखरेख की जिम्मेदारी युवा पीढ़ी की भी है। प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक वरिष्ठजन की जिम्मेदारी लेकर उनके अकेलेपन और स्वास्थ्य की चिंता करनी चाहिए। इससे वरिष्ठजनों को यह महसूस नहीं होगा कि उम्र बढ़ने के साथ वे समाज और परिवार से अलग हो गए हैं।
पार्षद बीनू सक्सेना ने कहा कि यदि परिवार की जड़ें मजबूत होंगी तो परिवार भी मजबूत रहेगा। जिन परिवारों को माता-पिता और वरिष्ठजनों का आशीर्वाद मिलता है, वे परिवार सौभाग्यशाली होते हैं।कार्यक्रम का संचालन आर.एस. सक्सेना ने किया। आभार प्रदर्शन डॉ. एच.के. टोंक ने किया।
Continue With Google
Comments (0)