भोपाल। मध्यप्रदेश एसोसिएशन ऑफ वुमेन एंटरप्रेन्योर्स (मावे) द्वारा होटल पलाश रेजिडेंसी में महिला उद्यमियों एवं स्टार्टअप्स के लिए ‘एक्सेस टू बिजनेस फाइनेंस’ विषय पर विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। इसका उद्देश्य महिला उद्यमियों और नए स्टार्टअप्स को बिजनेस लोन, फंडिंग के अवसर, सरकारी योजनाओं तथा वित्तीय प्रबंधन की जानकारी उपलब्ध कराना था।
कार्यक्रम की शुरुआत मावे की वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतरूपा राबरा ने अतिथियों, बैंक प्रतिनिधियों, विशेषज्ञों और प्रतिभागियों के स्वागत के साथ की। कार्यशाला में मावे की चेयरपर्सन एवं संस्थापक अध्यक्ष डॉ. अर्चना भटनागर की उपस्थिति में पैनल चर्चा हुई। इसमें महिला उद्यमियों और स्टार्टअप्स के सामने आने वाली वित्तीय चुनौतियों, लोन प्राप्त करने की प्रक्रिया, फंडिंग तथा बेहतर वित्तीय योजना पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
पैनल में बैंक ऑफ इंडिया के बृजेश श्रीवास्तव, भारतीय स्टेट बैंक की श्रेष्ठा मिश्रा, सिडबी से दीक्षा, केनरा बैंक के सुनील कुमार तथा डीटीआईसी के प्रवीण भट्ट सहित मावे अध्यक्ष भावना मदान और बोर्ड सदस्य डॉ. विशाखा श्रीवास्तव शामिल रहे।
विशेषज्ञों ने सीआईबीआईएल स्कोर, बिजनेस लोन, सरकारी योजनाओं, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज और लोन प्रक्रिया की जानकारी सरल भाषा में दी। प्रतिभागियों ने सवाल पूछकर अपनी व्यावहारिक समस्याओं का समाधान भी प्राप्त किया।
प्रदीप करम्बेलकर ने वेंचर कैपिटल, एंजेल इन्वेस्टमेंट सहित वैकल्पिक वित्तीय स्रोतों की जानकारी दी। मुख्य अतिथि म.प्र. स्किल डेवलपमेंट बोर्ड एवं ग्लोबल स्किल पार्क की सीईओ अदिति गर्ग, आईएएस ने कहा कि उद्योगों की जरूरत के अनुरूप कुशल मानव संसाधन तैयार करना आवश्यक है और ग्लोबल स्किल पार्क इस दिशा में कार्य कर रहा है।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. विशाखा श्रीवास्तव ने किया। आयोजन में भावना मदान, सतरूपा राबरा, डॉ. विशाखा श्रीवास्तव, वाग्मिता प्रज्ञा, मनीषा गांधी और अमरीन खान का महत्वपूर्ण योगदान रहा। अंत में भावना मदान ने सभी का आभार व्यक्त किया।
Continue With Google
Comments (0)