भोपाल। हर्षवर्धन नगर स्थित पंपापुर हनुमान मंदिर परिसर में गरबा प्रस्तुतियों का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हर्षवर्धन नगर सहित आसपास के क्षेत्रों की महिलाओं और युवतियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर आकर्षक प्रस्तुतियां दीं।
आयोजन से पहले योग्य प्रशिक्षक द्वारा लगभग एक सप्ताह तक सभी प्रतिभागियों को गरबा नृत्य का प्रशिक्षण दिया गया। पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं और युवतियों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में भक्तिमय वातावरण बना दिया। गरबा केवल नृत्य विधा नहीं, बल्कि मां जगदंबा की आराधना का माध्यम भी है। इसकी झलक पूरे आयोजन में देखने को मिली। उपस्थित दर्शकों ने प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों की सराहना की।
कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों के साथ अनेक गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे। स्थानीय विधायक, वार्ड पार्षद एवं अन्य अतिथियों ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। आयोजन के समापन पर प्रतिभागियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया।
इस सफल आयोजन में पंपापुर हनुमान मंदिर समिति के पदाधिकारियों का विशेष योगदान रहा।
Continue With Google
Comments (0)