भोपाल। वरिष्ठ नागरिक समिति द्वारा अपने प्रत्येक सदस्य का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इसी क्रम में समिति के उपाध्यक्ष, उत्कृष्ट साहित्यकार, सक्रिय, मिलनसार एवं हंसमुख व्यक्तित्व के धनी श्री विपिन बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन इंडियन कॉफी हाउस, भोपाल में उत्साहपूर्वक मनाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत समिति के सचिव आर.एस. सक्सेना ने श्री वाजपेयी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व की जानकारी देते हुए सभी उपस्थित सदस्यों, उनके परिवार एवं मित्रों का स्वागत कर की। इसके बाद के.सी. डोंगरे ने श्री वाजपेयी को माला पहनाकर शुभकामनाएं दीं। वही वही रमेश जोशी ने एक विशेष सोफा पहनाकर सम्मान किया तथा समिति के सदस्यों ने पुष्पगुच्छ, शाल, श्रीफल एवं उपहार भेंट कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।
ज्योति रतन शर्मा ने जन्मदिन गीत प्रस्तुत किया, जिसे सभी सदस्यों ने सामूहिक रूप से गाकर श्री वाजपेयी के प्रति अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं। पं. जय नारायण त्रिपाठी ने मंत्रोच्चार के साथ उन्हें आशीर्वाद देते हुए स्वस्थ, निरोगी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
समिति अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी ने श्री वाजपेयी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में श्रीमती वाजपेयी, उनके बैंक के साथी ज्ञान सक्सेना एवं कुलदीप श्रीवास्तव भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती बीनू मोनू सक्सेना एवं पूर्व पार्षद ने भी शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का संचालन एडमिन सुरेंद्र खरे ने किया। अंत में श्री वाजपेयी ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
Continue With Google
Comments (0)