भोपाल। महिला सशक्तिकरण एवं भारतीय संस्कृति को समर्पित संस्था ‘दिशा – एक सार्थक पहल’ द्वारा होटल नंदन पैलेस, होशंगाबाद रोड, भोपाल में प्री करवा चौथ सेलिब्रेशन एवं कल्चरल इवनिंग का भव्य आयोजन किया गया। ‘अपनी संस्कृति, अपनी पहचान’ थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में 150 से अधिक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में भारतीय परंपराओं, महिला सशक्तिकरण और सांस्कृतिक गतिविधियों का आकर्षक संगम देखने को मिला।
कार्यक्रम में भोपाल की महापौर श्रीमती मालती राय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। वहीं समाजसेविका श्रीमती संजना कंसाना एवं श्रीमती अमृता पलिया विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुईं। आयोजन के दौरान कैटवॉक, डांस, डांडिया, मनोरंजक गेम्स और लकी ड्रॉ जैसी गतिविधियों ने उपस्थित महिलाओं का मन मोह लिया। महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण करवा चौथ क्वीन प्रतियोगिता रही। इसमें श्रीमती शानू साहू ने फर्स्ट रनर अप और श्रीमती प्रियंका सक्सेना ने सेकंड रनर अप का स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को उनके योगदान के लिए ‘दिशा नारी सम्मान’ से सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाली महिलाओं में श्रीमती संगीता चौकसे (रुद्राक्ष किंग्स्टन) एवं श्रीमती इंदिरा श्रीवास्तव (प्रदेश टुडे) शामिल रहीं।
कार्यक्रम की संयोजिका एवं दिशा ग्रुप की संस्थापक डॉ. रश्मि सक्सेना ने बताया कि संस्था पिछले 31 वर्षों से महिलाओं को एक मंच पर जोड़ने, उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने और भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
आयोजन को सफल बनाने में प्रीति श्रीवास्तव, ममता श्रीवास्तव, प्रीति सक्सेना, प्रियंका सक्सेना एवं गीतांजलि भटनागर का विशेष सहयोग रहा।
Continue With Google
Comments (0)