छिंदवाड़ा, 9 अक्टूबर 2026। सेवासंकल्प अभियान के तहत आईपीएस कॉलेज, परासिया रोड में आईपीएस कॉलेज तथा संकल्प वेलफेयर फाउंडेशन के संयुक्त सहयोग से साइबर जागरूकता एवं यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों, अभिभावकों और कॉलेज स्टाफ को साइबर अपराधों से बचाव तथा यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम में कॉलेज के लगभग 200 छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और स्टाफ सदस्यों ने सहभागिता की। इस दौरान विशेषज्ञों ने साइबर सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण उपायों की जानकारी दी। विद्यार्थियों को ऑनलाइन धोखाधड़ी, संदिग्ध लिंक, अनजान कॉल, ओटीपी साझा करने से होने वाले नुकसान तथा इंटरनेट का सुरक्षित उपयोग करने के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही किसी भी साइबर अपराध की स्थिति में सतर्क रहने और समय पर शिकायत दर्ज कराने की आवश्यकता बताई गई।
यातायात जागरूकता सत्र में सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों के पालन, हेलमेट एवं
सीट बेल्ट के उपयोग और जिम्मेदारी से वाहन चलाने के महत्व पर जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि यातायात नियमों का पालन कर सड़क दुर्घटनाओं की आशंका को कम किया जा सकता है।
कार्यक्रम में साइबर प्रभारी कंचन राजपूत, साइबर सेल से अभिषेक ठाकुर, यातायात व्यवस्था प्रभारी आरआई लाखन सिंह, यातायात टीआई संदीप कनेश तथा ट्रैफिक सूबेदार लोहित सैंडे उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को डिजिटल सुरक्षा और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहकर जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया गया।
Continue With Google
Comments (0)