मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार का लक्ष्य बागवानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाना और आम को राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचाना है। उन्होंने किसानों से आधुनिक तकनीकों को अपनाने, गुणवत्तापूर्ण उत्पादन पर ध्यान देने और मूल्य संवर्धन के माध्यम से अपनी आय बढ़ाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में विभिन्न जिलों के बागवानों द्वारा उगाई गई आम की अनेक प्रसिद्ध किस्मों की प्रदर्शनी भी आकर्षण का केंद्र रही। आगंतुकों ने प्रदेश की विविध किस्मों का अवलोकन किया और बागवानी क्षेत्र में हो रहे नवाचारों की जानकारी प्राप्त की। आम महोत्सव किसानों, बागवानों, व्यापारियों और उपभोक्ताओं के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के आम को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगा।