हरियाणा के मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि राष्ट्रव्यापी 'खेत बचाओ अभियान' का समापन समारोह सोमवार को हरियाणा के बावल (रेवाड़ी) में आयोजित किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार कृषि को अधिक लाभकारी और टिकाऊ बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। धान की सीधी बुआई पर प्रोत्साहन राशि, हर खेत-स्वस्थ खेत योजना, जल संरक्षण, मृदा स्वास्थ्य संवर्धन तथा फसल विविधीकरण जैसी योजनाओं के माध्यम से खेतों की उत्पादकता बढ़ाने और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि समारोह के दौरान 'हरियाणा एफपीओ मिशन-2026' का शुभारंभ भी किया गया। इस मिशन का उद्देश्य किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) को सशक्त बनाकर छोटे किसानों को बेहतर बाजार, आधुनिक तकनीक और आय बढ़ाने के नए अवसर उपलब्ध कराना है।
मुख्यमंत्री ने यह भी जानकारी दी कि बावल क्षेत्र के विकास को गति देने के लिए 121 करोड़ रुपये की लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया गया।
Continue With Google
Comments (0)