आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को आगरा में उच्च शिक्षा विभाग के 7.50 लाख से अधिक शिक्षकों एवं उनके आश्रितों के लिए 'मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना' का शुभारंभ किया। इस योजना का उद्देश्य शिक्षकों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करना और उन्हें कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है।

कार्यक्रम के दौरान उच्च शिक्षा विभाग और पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता (MoU) पर भी हस्ताक्षर किए गए। इस पहल के माध्यम से शिक्षकों के लिए सामाजिक सुरक्षा को और मजबूत बनाने का प्रयास किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षकों के सम्मान, सुरक्षा और कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह योजना गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के साथ शिक्षकों को स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं से राहत देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। सरकार का कहना है कि 'नया उत्तर प्रदेश' शिक्षकों के हितों की रक्षा और शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।