भोपाल। निर्मल धारा महिला उत्थान एवं बाल शिक्षण कल्याण समिति की फाउंडर श्रीमती किरण श्रीवास्तव के नेतृत्व में हरियाली तीज सावन महोत्सव हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने सहभागिता कर सावन के रंगों और संस्कृति का आनंद लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इस अवसर पर श्रीमती ज्योति मिश्रा, श्रीमती सीमा प्रवीण सक्सेना एवं प्रसिद्ध पार्श्व गायिका श्रीमती शोभना प्रधान अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए महिलाओं के लिए ऐसे कार्यक्रमों को उपयोगी बताया।
महोत्सव में सावन एवं फिल्मी गीतों पर प्रस्तुतियां, घूमर डांस स्पेशलिस्ट मोनी थापा का नृत्य, कथक नृत्य, विभिन्न मनोरंजक गेम्स और रैपिड फायर प्रतियोगिता विशेष आकर्षण रहे। महिलाओं ने गीत-संगीत और नृत्य के साथ उत्सव का भरपूर आनंद लिया। स्वादिष्ट व्यंजनों का भी सभी ने लुत्फ उठाया।
आयोजन के दौरान सभी महिलाओं को स्मृति चिह्न एवं सुहाग पोटली भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में समिति की टीम एवं सहयोगियों का विशेष योगदान रहा। अंत में श्रीमती किरण श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों, महिलाओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
हरियाली तीज सावन महोत्सव में झूमीं महिलाएं, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां
किरण श्रीवास्तव के नेतृत्व में हुआ आयोजन, अतिथियों ने बढ़ाई कार्यक्रम की गरिमा
Continue With Google
Comments (0)