अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में भगवान श्रीरामलला सरकार सहित चारों भाइयों के उत्सव विग्रहों की भव्य पालकी यात्रा निकाली गई। इस दौरान उत्सव विग्रह पालकी में विराजमान होकर मंदिर परिसर स्थित सभी देवालयों की परिक्रमा के लिए निकले। पूरे परिसर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी और श्रीराम के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा।
परिक्रमा के बाद भगवान के उत्सव विग्रहों को कुबेर टीला ले जाया गया, जहां पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ झूला उत्सव का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने भक्ति और उत्साह के साथ इस धार्मिक आयोजन में भाग लिया।
इसके पश्चात भगवान श्रीरामलला सहित चारों भाइयों के उत्सव विग्रह पुनः श्रीराम जन्मभूमि मंदिर पहुंचे, जहां गर्भगृह के निकट विधि-विधान और मंत्रोच्चार के बीच झूला उत्सव संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
प्रतीक श्रीवास्तव, अयोध्या यूपी
श्रीरामलला की निकली भव्य पालकी यात्रा, मंदिर परिसर जयघोष से हुआ गुंजायमान
कुबेर टीला पर श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया झूला उत्सव
Continue With Google
Comments (0)