भोपाल। बच्चों की रचनात्मकता और कलात्मक प्रतिभा को मंच देने के उद्देश्य से लिखन्दरा कला समिति द्वारा 6 एवं 7 जून को रवीन्द्र भवन की कला दीर्घा में दो दिवसीय बाल कला प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भोपाल सहित पटियाला, सूरत, सुहागपुर और देश के विभिन्न शहरों से लगभग 100 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
6 से 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में चित्रकला प्रतियोगिता, कला प्रदर्शनी, लाइव आर्ट डेमोंस्ट्रेशन, स्टोरीटेलिंग तथा कलाकारों और शिक्षाविदों के साथ संवाद जैसे आयोजन किए गए। बच्चों ने ‘नानी घर की यादें’, ‘90s का दौर’, ‘एआई और टेक्नोलॉजी’, ‘सशक्त भारत’ तथा ‘अभ्युदय मध्यप्रदेश’ जैसी विविध विषयों पर अपनी रचनात्मक अभिव्यक्ति प्रस्तुत की।
आयोजन में फेस पेंटिंग, फ्लावर मेकिंग, पॉटरी मेकिंग, “चलो गीत गाए” कार्यक्रम, कैरिकेचर, लाइव पोर्ट्रेट और “पेंट योरसेल्फ” जैसी गतिविधियों ने भी आकर्षण का केंद्र बनाया। वहीं अभिभावकों के लिए लगाए गए “द 90s अड्डा” स्टॉल ने पुरानी यादों को ताजा किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पद्मश्री भज्जू श्याम, वरिष्ठ कलाकार देवीलाल पाटीदार तथा अदिति भावसार रहे। इस अवसर पर अंकिता जैन ने कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों में कला, संस्कृति और आत्मविश्वास को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
रचनात्मकता और कलात्मक प्रतिभा को मंच देने के उद्देश्य से लिखन्दरा कला समिति का 2 दिवसीय आयोजन
रवीन्द्र भवन में बाल कला प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता
Continue With Google
Comments (0)