छिंदवाड़ा। सेवा संकल्प अभियान के तहत 29 अक्टूबर 2026 को पीजी कॉलेज छिंदवाड़ा में साइबर सुरक्षा एवं यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन साइबर सेल छिंदवाड़ा एवं यातायात थाना द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं, एनसीसी कैडेट्स और कॉलेज स्टाफ को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। अधिकारियों ने साइबर अपराधों से बचने के लिए सतर्कता बरतने, अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने, किसी के साथ ओटीपी एवं बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा नहीं करने की सलाह दी।
विद्यार्थियों को साइबर फ्रॉड होने की स्थिति में तत्काल शिकायत दर्ज कराने तथा राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 का उपयोग करने की जानकारी दी गई। इसके साथ ही यातायात नियमों का पालन करने, वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीट बेल्ट का उपयोग करने और सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेदार रहने की अपील की गई।
कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक बनाना तथा सुरक्षित यातायात व्यवहार को बढ़ावा देना था।