भोपाल। पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने कोविड-19 महामारी के दौरान जनवरी 2020 से जून 2021 के बीच सेवानिवृत्त हुए शासकीय कर्मचारियों को ग्रेच्युटी एवं अवकाश नगदीकरण की गणना में केंद्र सरकार के समान महंगाई भत्ते (DA) का लाभ देने की मांग की है। इस संबंध में एसोसिएशन ने मुख्य सचिव एवं वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव को ज्ञापन सौंपा।
प्रदेश अध्यक्ष आमोद सक्सेना ने बताया कि कोविडकाल में महंगाई भत्ते की अतिरिक्त किस्तें स्थगित की गई थीं। केंद्र सरकार ने 7 सितंबर 2021 के परिपत्र के अनुसार संबंधित अवधि में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को ग्रेच्युटी एवं अवकाश नगदीकरण की गणना में संशोधित DA दरों का लाभ दिया। इसके तहत जनवरी-जून 2020 में 21%, जुलाई-दिसंबर 2020 में 24% और जनवरी-जून 2021 में 28% की दर से गणना की गई।
एसोसिएशन के संरक्षक गणेश दत्त जोशी ने कहा कि मध्यप्रदेश में जनवरी 2020 से सितंबर 2021 के बीच सेवानिवृत्त कर्मचारियों को 12% की दर से गणना किए जाने के कारण वास्तविक देय राशि की तुलना में आर्थिक नुकसान हुआ है।
जिला अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने कहा कि समान परिस्थितियों में सेवानिवृत्त कर्मचारियों के साथ केंद्र और राज्य कर्मचारी होने के आधार पर अलग व्यवहार उचित नहीं है। एसोसिएशन ने शासन से आवश्यक आदेश जारी कर प्रभावित कर्मचारियों को आर्थिक क्षति की भरपाई करने की मांग की है।
कोविडकाल में रिटायर कर्मचारियों को ग्रेच्युटी-अवकाश नगदीकरण में केंद्र के समान DA लाभ की मांग ; पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन
पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने मुख्य सचिव व अपर मुख्य सचिव वित्त को सौंपा ज्ञापन
Continue With Google
Comments (0)