भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निर्देश दिए हैं कि तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की पदोन्नति में सीपीसीटी परीक्षा बाधक नहीं बननी चाहिए। उन्होंने कहा कि सीपीसीटी परीक्षा उत्तीर्ण करने की अनिवार्यता के संबंध में जल्द सकारात्मक निर्णय लिया जाए, ताकि पात्र कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ मिल सके।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सीपीसीटी परीक्षा के कारण कोई भी तृतीय या चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पदोन्नति से वंचित न हो। साथ ही, किसी कर्मचारी को केवल सीपीसीटी परीक्षा की अनिवार्यता के कारण पदावनत अथवा रिवर्ट भी नहीं किया जाए।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए इस विषय पर शीघ्र आवश्यक कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री ने यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया कि पदोन्नति के लिए निर्धारित अन्य पात्रता पूरी करने वाले सभी तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को नियमानुसार पदोन्नति का अवसर प्राप्त हो।
Continue With Google
Comments (0)